पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें: सोनवंशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 127वी जयंती समारोह अम्बेडकर भवन राजनगर में मनाया गया। जहां पर बतौर मुख्य अतिथि राजनगर उपक्षेत्रीय प्रबंधक आरएन सोनवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश सिनियर मैनेजर जमुना-कोतमा तथा अध्यक्ष एससीएसटी. एसईसीएल ने की जहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त श्रमसंघों के प्रतिनिधि व रामनगर थाना प्रभारी केके त्रिपाठी उपस्थित थे। समिति के लक्ष्मण प्रसाद, कृपाशंकर, धनीराम, रामइकबाल राम, मदन कुमार, सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद जयंती समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरएन सोनवंशी ने कहा की हमारे संविधान का ढाचा काफी अच्छा है। शिक्षा व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है इसलिए हम अपने बच्चे एवं आसपास के लोगों को शिक्षित करने का प्रयास करें। यदि हम बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलें तो हमारे समाज का विकास तीव्र गति से होगा। राजनगर की जनता प्रशंसा की पात्र है जो समरस्ता भाव से जीवन जीते हैं, जिसका परिणाम है कि आज इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोग उपस्थित हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधि हरिद्वार सिंह, कन्हैया सिंह, असरार अहमद सिद्धिकी, जेपी श्रीवास्तव, निराला, रामू यादव, पी.आर. खागीपुरे, जयगोविन्द मल ने कहा की आज हमारा देश में कुछ लोग संविधान विरोधी गतिविधियों संलिप्त है जिसकों हम शिक्षा के माध्यम से ही दूर कर सकते हंै। इसलिए हमारे समाज को शिक्षित होने की आवश्यकता है और हम अपने बच्चों को इतना अधिक शिक्षित करंे की उन्हे आरक्षण की जरूरत ही न पड़े। यदि ऐसा पाए तो ही बाबा साबह के बताए गए आदर्श आज के परिवेश में फलीभूत होंगे। इस अवसर पर समिति के रामइकबाल राम, कृपाशंकर, अशोक, तथा नगर के गणमान्य नागरिक रफअत जावेद अहमद, बी.के. सिंह, अजय सिंह, रामअवधेश यादव, सहित अन्य जन एवं महिलाएं उपस्थित थे।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127वी जयंती समारोह अंबेडकर भवन में सद्भावना के साथ मनाया

खबरें और भी हैं...