पार्षद की सूझबूझ से पर्स छोड़कर भागे जेबकतरे
कोटपूतली|कस्बे में मुख्य चौराहे पर पुलिया के नीचे जेबकतरों ने राजनोता निवासी एक अध्यापक पर गंदगी डालकर ध्यान भटकाते हुए पर्स पार कर लिया। बाद में शक होने पर पार्षद ने जेबकतरों का पीछा करते हुए पर्स बचाया। जानकारी के अनुसार राजनोता निवासी अध्यापक विजेंद्र शर्मा कस्बे के मुख्य चौराहे के पास से गुजर रहा था। तभी दो जेबकतरों ने अध्यापक के कपड़ों पर गंदगी डालकर ध्यान भटका दिया ओर रुपयों व अन्य दस्तावेज से भरा पर्स पार कर लिया। जीण माता मंदिर के पास लड़के पर्स को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड 2 के पार्षद मनोज सैनी को शक हुआ तो जेबकतरों से पूछताछ की। लेकिन जेब कतरे सवाल का जवाब नहीं देकर फरार हो गए।