पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीडियो कोच बस पलटी, तीन दर्जन सवारी घायल

वीडियो कोच बस पलटी, तीन दर्जन सवारी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली

पनियाला थाना क्षेत्र के अधीन जैनपुरबास सोतानाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार अलसुबह दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी वीडियो कोच बस असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बस में सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस पलटने से बस में सवार तीन दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कोटपूतली व बहरोड के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली से जयपुर जा रही एक निजी वीडियो कोच बस अलसुबह असंतुलित होकर सोतानाला में पलट गई। जिसमें सवार महिला,बच्चों सहित करीब 3 दर्जन सवारी घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले करीब दो दर्जन घायलों को बहरोड के कैलाश अस्पताल में इलाज के भर्ती करा दिया। जबकि शेष घायल पति-प|ी निशि सिंह प|ी आनन्द शर्मा, आनन्द शर्मा पुत्र रामेश्वर शर्मा निवासी छप्परा बिहार, मीरजा अवेश पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी लाल कुआं दिल्ली, जितेन्द्र पुत्र सत्यप्रकाश जांगिड़ निवासी महेश नगर जयपुर, अनुज व अमित मिश्रा पुत्रान विनोद मिश्रा निवासी गाजियाबाद, अब्दुल कलाम पुत्र आसीन व अंजुम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी मोहल्ला सुभाष जयपुर, इंद्रमणि प|ी देवेन्द्र सिंह शेखावत निवासी खातीपुरा जयपुर, शहनाज प|ी शरीफ मुसलमान, शाहजहां प|ी अब्दुल कलाम मुसलमान निवासी सुभाष चौक जयपुर व भंवर कंवर प|ी रामकुवार सिंह राजपूत निवासी शाहदरा दिल्ली को राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया गया।

कोटपूतली. पलटी निजी बस।

खबरें और भी हैं...