पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में मनाया अग्निशमन दिवस

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में मनाया अग्निशमन दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली

अल्ट्राटेक सीमेंट, मोहनपुरा में राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा दिवस यूनिट हैड विनय भालेराव के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में जयपाल यादव ने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अग्निशमन पोस्टर एवं पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर यूनिट हैड विनय भालेराव ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई के डाक यार्ड में भीषण अग्नि दुर्घटना में कई अग्निशमनकर्मी जल कर मर गये थे उनको श्रद्धांजलि देने हेतु इस दिन को अग्निशमन सेवत दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने अग्निशमन प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे जन व संपत्ति दोनों की रक्षा की जा सकती है। हमारे यूनिट में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उदय पिनाली एवं सूर्या वैलुरी ने कहा कि इस यूनिट में सुरक्षा का मापदंड बहुत उच्च स्तरीय है। जिसके पालना हेतू विभिन्न प्रकार के नियमों का पालन हर स्तर पर किया जाता है जो कि सराहनीय है। गुलशन राय कपूर ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए बताया कि अग्निशमन के प्रमुख कारणे को जानने के बाद ही उसका विश्लेषण करने के बाद ही कदम उठाए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम चव्हाण ने अग्निशमन सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। विनीत त्रिपाठी ने अग्निशमन व सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे भीषण आग को बुझाया जाता है। इस दौरान अमित मेहता, कंपनी के वरिष्ठ तकनीकी उपाध्यक्ष हंसराज कपूर, नील कुमार कोठारी, गुलशन राय कपूर, मनोहर लाल लाहोटी, अतुल कंसल सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महावीर सिंह सिसोदिया, रमेश अग्रवाल, अभीजीत जोशी, धर्मेंद्र गुप्ता, परवीर चट्टोपाध्याय, संदीप हिवरेकर, देवेन्द्र शर्मा, गिरवर लाल मीणा, श्याम नागर, संजय झा, विनित त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजकीय अस्पताल के पास प्याऊ शुरू

अजीतगढ़|
स्थानीय बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय के पास शनिवार को गर्मियों के चलते सार्वजनिक प्याऊ का थाना प्रभारी हिम्मतसिंह ने उद्घाटन किया।

खबरें और भी हैं...