सदस्यता अभियान जुलाई से पहले पूर्ण करें
कोटपूतली| दक्ष सेवा संस्थान की रविवार शाम को हरिहर मंदिर गोपालपुरा रोड पर संस्था के अध्यक्ष हरद्वारीलाल बासनीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा कि समाज का जनजागरूकता सदस्यता अभियान जुलाई माह से पूर्व ही पूर्ण हो जाना चाहिए। ताकि जुलाई माह में श्री दक्ष महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा सकें। सेवानिवृत्त प्रो.एमपी कुमावत ने कहा कि संस्था का रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही आगे की योजना तैयार की जाएगी।