कोटपूतली में पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन जयपुर ग्रामीण में आयोजित रेंज स्तरीय समारोह में कोटपूतली पुलिस थाने में कार्यरत कई पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए। पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने एसआई राजेश कुमार शर्मा को सर्वोत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया। एएसआई कमलेश सैनी, हैड कांस्टेबल बृजेश शर्मा, कांस्टेबल शंकरलाल सैनी, ओमप्रकाश गुर्जर, सतपालसिंह को जयपुर ग्रामीण एसपी ने अति उत्तम सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया।
कोटपूतली. एसआई राजेश शर्मा को सम्मानित करते पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी।
कोटपूतली. पुलिस पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी।
थाने की सफाई
कानोता| थाने में सभी पुलिसकर्मियों ने थाने की सफाई की। हेड कांस्टेबल मुकेश चंद्र ने बताया कि थाने के सभी कर्मचारियों ने मिलकर झाड़ू निकाली और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।