- Hindi News
- National
- कोटपूतली. पुलिस दिवस पर विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली की जानकारी देते थाना प्रभारी।
कोटपूतली. पुलिस दिवस पर विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली की जानकारी देते थाना प्रभारी।
कोटपूतली. पुलिस दिवस पर विद्यार्थियों को कार्यप्रणाली की जानकारी देते थाना प्रभारी।
विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का किया भ्रमण
कोटपूतली | राजस्थान पुलिस दिवस पर स्थानीय पुलिस थाना परिसर में पुलिस के अधिकारियों ने राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए भय मुक्त होकर पुलिस से संवाद करने की बात कही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.रामेश्वर शर्मा, डीएसपी महम्मुद खान व थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने राजस्थान पुलिस दिवस पर पुलिस थाना परिसर में सरदार स्कुल के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गलत का साथ मत दो, थाने में बेझिझक आ सकते हो, पास पडोस व मोहल्ले में किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियां होने की जानकारी आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस सदैव आमजन के साथ रहती है। पुलिस का स्लोगन ही है आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय। इसके उपरांत विद्यार्थियों को पुलिस थाने में रिकार्ड रूम, मालखाना, हवालात व स्टाफ रूम आदि का अवलोकन भी करवाया।