पिकअप का टायर फटा, वाहन पलटा, चालक व परिचालक को बचाया
दौसा- मनोहरपुर एनएच 148 रायसर के समीप लुनेठा पुलिया के पास सब्जी से भरी पिकअप पलट गई।
पुलिस चौकी के कांस्टेबल दशरथ सिंह ने बताया कि सोमवार सायं करीब 5 बजे लालसोट से सब्जी लेकर कोटपूतली की ओर जा रही पिकअप का अचानक दौसा- मनोहरपुर एनएच 148 रायसर के समीप लुनेठा पुलिया के पास टायर फट गया ओर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे पिकअप पलट गई। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने चालक विजेन्द्र सिंह व परिचालक जितेन्द्र राजपूत निवासी आमका तहसील थानागाजी जिला अलवर को सही सलामत बाहर निकाल लिया। पिकअप को सीधा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उस वक्त कोई वाहन नहीं आ रहा था वरना हादसा भी हो सकता था।