चारणवास में प्रशासन ने आबादी भूमि के रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त
चारणवास में प्रशासन ने आबादी भूमि के रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त
चंदवाजी| ग्राम पंचायत राजपुरवास के गांव काली पहाड़ी चारणवास में आबादी भूमि के आमरास्ते पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने मंगलवार को बुल्डोजर चलाकर हटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी भूमि की आम रास्ते पर कई दिनों से आसपास के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था जिसको लेकर एसडीएम जमवारामगढ़ ने गिरदावर, पटवारी एवं पंचायत को पाबंद कर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इस पर प्रशासन ने आमरास्ते पर बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया तथा मौके पर ही आम रास्ते की फर्द रिपोर्ट तैयार करवाकर ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवाए गए।
आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी नर्सेज की वेतन विसंगति मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को
कोटपूतली| भारतीय चिकित्सा विभाग में कार्यरत आयुर्वेद, होम्यो, यूनानी नर्सेज की वेतन विसंगतियों को लेकर राज्य सरकार के वित भवन में 24 अप्रैल को डीसी सावंत कमेटी के समक्ष सुनवाई की जाएगी। राजस्थान आयुर्वेद नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक बृजमोहन शर्मा ने बताया कि सुनवाई के लिए सावंत कमेटी के समक्ष विधिवत तरीके से तथ्यात्मक दस्तावेजों के साथ पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 से 2013 तक राज्य सरकार द्वारा मेडिकल व आयुर्वेद विभाग में कार्यरत नर्सेज के वेतनमान बराबर करने का रिकॉर्ड भी कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में वेतन व भत्तों को एक समान करने व केन्द्र सरकार द्वारा मेडिकल व आयुर्वेद नर्सेज को समान वेतनमान देने की जानकारी दी जाएगी।
राज्य सरकार को भेजे कैडर रिव्यु के प्रस्ताव : राज्य सरकार के आदेशानुसार आयुर्वेद विभाग अतिरिक्त निदेशक स्नेहलता पंवार की अध्यक्षता में कैडर रिव्यु समिति की बैठक हुई। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे जा चुके है। कैडर रिव्यु के प्रस्तावों पर कार्यवाही होने से आयुर्वेद, होम्यो व यूनानी नर्सेज में हर्ष है। जल्द सरकार प्रस्तावों को स्वीकृति देकर उक्त नर्सेज को कर्मचारी कल्याण की सौगात देगी।