पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायरिंग के लिए मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार

फायरिंग के लिए मध्यप्रदेश से लाए थे हथियार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| टोडावाली में करीब 10 दिन पहले हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मंगलवार को दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश से हथियार लाए थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक हथियार भी बरामद कर लिया। थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि टोडावाली तन अमाई में 8 अप्रैल को महेश व विशम्भर गुर्जर की फायरिंग कर हत्या करने का प्रयास किया गया था। पीडित महेश कुमार के पर्चा बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कारतूस के चार खाली खोखे भी जब्त किए थे। आरोपियों ने एक साल से चल रहे सामलाती जमीन विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी बलबीर गुर्जर उसका छोटा भाई सुभाष गुर्जर, बलबीर का दोस्त सुनील उर्फ ढाका निवासी कोटपूतली ने पीडित महेश व विश्वम्बर को जान से मारने की नीयत से षडयंत्र रचा और वारदात को अंजाम देने के लिए सुनील शिवपुरी(मध्यप्रदेश) से अवैध हथियार व कारतूस लाकर करीब दो माह पहले बलबीर व उसके भाई सुभाष को दिए। पुलिस ने जांच करते हुए सुभाष गुर्जर एवं सुनील उर्फ ढाका को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर एक धारिया हथियार बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं...