पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहरपुरा व दामोदरपुरा में ट्रांसफार्मर जले

मनोहरपुरा व दामोदरपुरा में ट्रांसफार्मर जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी/कचौलिया| क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर दो ट्रांसफार्मरों में आग लगने का मामला सामने आया है। दोनों स्थानों पर हादसा टल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मंगलवार सवेरे करीब 3 बजे दामोदरपुरा स्थित नया मीणा की ढाणी में देवकरण मीणा के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर से बंधी ताण टूट गई एवं पास ही बंधी भैंस भी झुलस गई। इसी प्रकार मंगलवार रात मनोहरपुरा स्थित व्यासों की ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। ग्रामीण कपिल व्यास ने कचौलिया ग्रिड पर फोन पर सूचना देकर बिजली सप्लाई रूकवाई। उसके बाद ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई।

आग से दो छप्पर जले, 25 हजार की नकदी स्वाह

कोटपूतली| कस्बे के वार्ड 22 स्थित मोहल्ला बड़ाबास में आग लगने से एक परिवार को दो छप्पर जल गए। आग से छप्परों में रखी 25 हजार की नगदी सहित अन्य सामान जल गया। पार्षद रामकरण सूद ने बताया कि बड़ाबास मोहल्ले में सुरेश पुत्र रामू सैनी के दो छप्परों में आग लग गई। आग से छप्परों में रखी 25 हजार की नगदी, पशुओं का चारा, 15 बोरी अनाज व अन्य घरेलू सामान जल गया।

बस्सी. मनोहरपुरा स्थित व्यासों की ढाणी के ट्रांसफार्मर में लगी आग।

खबरें और भी हैं...