पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच हजार का इनामी हार्डकोर बहादुर उर्फ बहादुरिया गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी हार्डकोर बहादुर उर्फ बहादुरिया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़. थाना इलाके के ग्राम सांवलपुरा-शेखावतान निवासी शातिर नकबजन एवं 5 हजार रुपए की इनामी अपराधी बहादुर उर्फ बहादुरिया पुलिस गिरफ्त में।

भास्कर न्यूज | अजीतगढ़

स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को 5 हजार रुपए के इनामी, हार्डकोर व शातिर नकबजन बहादुर उर्फ बहादुरिया मीणा को हरिपुरा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर घेराव कर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बहादुर पर थाना अमरसर के ग्राम धानोता में वर्ष 2014 में डकैती एवं हत्या के मामले में पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि ग्राम सांवलपुरा-शेखावतान निवासी बहादुर उर्फ बहादुरिया मीणा (42) सीकर जिले का हार्डकोर, शातिर नकबजन है। मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे सूचना मिली कि बहादुर हरिपुरा मोड़ के पास आने वाला है। उसके पास हथियार होने की आशंका है। एसएचओ हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस जीप को देखकर बहादुर खेतों में भाग गया। पुलिस टीम ने घेराव करके उसे पकड़ लिया जिसके पास जिंदा एक कारतूस मिला। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित से अन्य कई मामलों में पूछताछ कर जांच कर रहे है।

5 जिलों में कई अपराधों में शामिल रहा बहादुर

पुलिस के मुताबिक बहादुर उर्फ बहादुरिया 5 जिलों के करीब 17 थानों में नकबजनी, हत्या, डकैती, लुट आदि गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ सीकर जिले के अजीतगढ़, रानोली, कोतवाली, श्रीमाधोपुर, झुन्झुनु के उदयपुरवाटी, गुढ़ागौढजी, नवलगढ़, चिड़ावा, जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी, विराटनगर, मनोहरपुर, कोटपुतली, जमवारामगढ़, अमरसर, नागौर जिले के चितावा, मौलासर, अलवर जिले के मुंडावर थानों में अपराध किए है। इनमें कई मामलों में सजा काट कर बरी हो गया वहीं यह वर्तमान में उदयपुरवाटी, चंदवाजी, मोलासर, अजीतगढ़ थाने का स्थायी वारंटी है। नीमकाथाना डीएसपी दिनेश यादव एवं एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि बहादुर वर्ष 2011 से फरार है। ऐसे में वह अनेक वारदातों में शामिल है।

खबरें और भी हैं...