पंकज मीना प्रबंध मंडल सदस्य मनोनीत
जमवारामगढ़| बाढ़ रसूलपुरा लालवास निवासी पंकज मीना को राज्य सरकार ने तीन वर्ष के लिए राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर प्रबंध मंडल में सदस्य मनोनीत किया। शासन उप सचिव सुरेश दुर्गानी ने मुख्यमंत्री की अनुशंसा से 13 अप्रैल को पंकज मीना को सदस्य मनोनीत करने के आदेश जारी किए। पंकज वर्तमान में भाजपा एसटी मोर्चा संभाग प्रभारी के पद पर पार्टी का काम कर रहे हैं।
महेन्द्र जिला उपाध्यक्ष, महक जिला सचिव
कोटपूतली| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह गुर्जर ने ग्राम टोरडा गुजरान निवासी महेन्द्र कुमार गुर्जर को संगठन में जिला उपाध्यक्ष व ग्राम दुदावास टसकोला निवासी महक मीणा को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया
रामावतार वर्मा शाहपुरा तहसील अध्यक्ष
शाहपुरा| राजस्थान बलाई महासभा (मेघवंश) के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वार्ड 4 निवासी रामावतार वर्मा को शाहपुरा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया।