अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, बस्सी में संगोष्ठी
शाहपुरा| कस्बे स्थित डाक बंगला परिसर में डा.बीआर अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की शुक्रवार को समिति सदस्य प्रहलादसहाय चौपडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कोटपूतली | शहर के पालिका पार्क के सामने बाबा साहब की प्रतिमा के पास अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें शनिवार को जयंती समारोह सुबह 10 बजे से मनाने सहित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विराटनगर | वार्ड 15 स्थित फायर स्टेशन के पास सीएम की बजट घोषणा के अनुरूप 48 लाख रुपए की राशि से अंबेडकर भवन बनाया जाएगा। भवन का शिलान्यास शनिवार को होगा।
अम्बेडकर जयंती समारोह स्थगित
जमवारामगढ ग्रामीण (बस्सी)। जिला कलेक्टर द्वारा लगाई गई धारा 144 के कारण रायसर में शनिवार को होने वाले तहसील स्तरीय भीमराव अंबेडकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थी मगर प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। आयोजक डॉ. बीआर अम्बेडकर युवा समिति रायसर के अध्यक्ष प्रह्लाद खजोतिया ने बताया कि अब यह कार्यक्रम आगामी कुछ दिनों बाद किया जाएगा जिसका समय एवं तारीख जल्दी ही तय किया जाएगा।
बस्सी | डॉ भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रैगर समाज धर्मशाला में संगोष्ठी हुई। अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र एवं उनके सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त भजन संध्या हुई।
विराटनगर. कुहाड़ा में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाते लोग।