दिनदहाड़े सोने के दो जोल्या तोड़ने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
शहर में एक दिन पूर्व डाबर मोहल्ला एवं अमरपुरा मोड़ के पास से दिनदहाड़े 2 महिलाओं के सोने जोल्या तोड़ने के मामले में पुलिस ने रविवार को शहर के पीपली तिराहे से दो महिलाआें को गिरफ्तार किया जिनकोसोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि किशोरपुरा निवासी कमली प|ी मालीराम यादव का एवं अमरपुरा निवासी सीतादेवी प|ी राजेंद्र यादव का सोने का ज्योला तोड़ने के मामले में एसआई शेरसिंह ने तफ्तीश के दौरान पीडित महिलाओं द्धारा शिनाख्त करने के बाद आरोपी मेहरामपुर थाना कोटपूतली निवासी मिथलेश प|ी सुरज बावरिया एवं रीनादेवी प|ी जितेंद्र बावरिया को शहर के पीपली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरापियों से पुलिस पूछताछ जारी है।