पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने अवैध बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां की जब्त

पुलिस ने अवैध बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां की जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली

कोटपूतली क्षेत्र में हो रहे अवैध बजरी खनन के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त की। मौके पर दो ट्रैक्टर चालकों को भी गिरफ्तार किया। शेष तीन फरार हो गए। पुलिस एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि खेड़ा निहालपुरा व सरुण्ड गांव से अवैध बजरी खनन कर उसका परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त की गई। इसके चलते बजरी माफियों में हडक़म्प मच गया। इधर पुलिस का कहना है अवैध बजरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी। कोटपूतली क्षेत्र से अधिकतर बजरी ट्रक्टरों में भर कर हरियाणा की ओर जाती है जिस पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग जगह पुलिस चौकी प्रभारियों ने नकेल कस रखी है।

कोटपूतली. बजरी से भरी ट्रॅालियां।

खबरें और भी हैं...