पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिकित्सा शिविर में 165 मरीज लाभान्वित

चिकित्सा शिविर में 165 मरीज लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा| शहर के विराट हॉस्पिटल में रविवार को टोकस गैस्ट्रो हॉस्पिटल चौमू के तत्वावधान में चिकित्सा शिविर हुआ। शिविर में 165 मरीज लाभांवित हुए। ईएनटी विशेषज्ञ रविन्द्र सोनी, कैंसर रोग विशेषज्ञ उमेश खंडेलवाल, सिद्धार्थ जैन, अशोक टोकस की टीम ने 165 मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। टोकस गैस्ट्रो के निदेशक डा.अशोक टोकस ने बताया कि चिकित्सालय प्रशासन गरीब वर्ग के मरीजों को किफायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। अमर यादव,तरुण गुर्जर,डा.नरेन्द्रसिंह राव आदि मौजूद रहे।

महेन्द्र निर्विरोध अध्यक्ष

कोटपूतली| कस्बे में सैन समाज की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया। संरक्षक रामजीलाल सैन ने बताया कि कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर महेन्द्र सैन (कांसली), सचिव पद पर घनश्याम सैन (भोपिया), कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सैन (हरसौरा) सहित सरंक्षक पद पर रामजीलाल सैन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

खबरें और भी हैं...