कोटपूतली में रोडवेज कर्मचारियों का पांच दिवसीय धरना संपन्न
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन कोटपूतली आगार के सयुक्त मोर्चे की ओर से रोजवेज बचाओ रोजगार बचाओ को लेकर बस स्टैण्ड के सामने एटक यूनियन के सचिव हनुमान प्रसाद यादव के नेतृत्व में चल रहा पांच दिवसीय धरना शनिवार को संपन्न हो गया। यादव ने बताया कि लोक परिवहन सेवा के नाम पर रोडवेज बस स्टैण्डों के आसपास से संचालित प्राइवेट बसों को दूर हटाने, सभी सेवानिवृत परिवारों को ब्याज सहित भुगतान करवाने, अवैध संचालन पर सख्ती से लगाम लगाने, नई बसों की खरीद व कर्मचारियों की भर्ती करानेसहित कई मांगों को लेकर पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में ताराचंद, ताराचन्द टेलर, सुशीला देवी, शिमला देवी, सविता, संतोष, कमला, कालीदेवी, सरोज देवी, अमरसिंह यादव, विजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।