- Hindi News
- National
- नवमनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान, नई कार्यकारिणी गठित करने के दिए निर्देश
नवमनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान, नई कार्यकारिणी गठित करने के दिए निर्देश
कोटपूतली. मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
मेरा बूथ-मेरा गौरव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेरा बूथ-मैरा गौरव कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय विधायकपुरी में जयपुर जिला देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक कर नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस वर्ष राजस्थान सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर कांग्रेस विचारधारा के कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने का कार्य करना है।
अध्यक्षता करते हुए विधायक एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जैसा कि आपको विदित है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत संभाग स्तर पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे है, इसी कड़ी में हम सभी को एकजुट होकर जयपुर जिला देहात में संभाग स्तर पर बूथ वाईज कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर कार्यक्रम करना है। उन्होंने मनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों को कार्यकारिणी गठित करने के निर्देेश दिए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचन्द कटारिया, जयपुर जिला देहात प्रभारी मास्टर भंवरलाल मेघवाल, शकुन्तला रावत, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर, पूर्व विधायक गंगासहाय शर्मा, रामचन्द्र सराधना, डॉ.रेखा कटारिया, शंकर मीणा, लक्ष्मण मीणा, गोपाल मीणा,प्रकाश बैरवा, बजरंग ककरालिया,जिला महासचिव रघुवीर यादव, प्रकाशचंद सैनी, जयराम सैनी आदि मौजूद रहे।