पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केन्द्रीय मंत्री राठौड़ से मिले केशवाना के ग्रामीण

केन्द्रीय मंत्री राठौड़ से मिले केशवाना के ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली

पंचायत केशवाना राजपूत के ग्रामीणों ने दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की।

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष टिंकु सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर गांव के सरकारी विधालय के खेल मैदान को समतल करवाने, विगत एक वर्ष से बन्द पड़ी बस सेवा को पुनः शुरू करवाने व गांव में बैकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने समेत विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।

राठौड़ ने सभी मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिलवाया। अशोक सिंह, रोशन लाल, कृष्ण सिंह, मुकेश कुमार, उदय सिंह, ग्यारसीलाल, नवीन तंवर, घनश्याम सिंह, आदित्य प्रताप सिंह मौजूद थे।

आईएएस पंकज का स्वागत

बागावास चौरासी | खातोलाई में हाल ही आईएएस में चयनित जोधपुरा निवासी पंकज कुमार मौर्य का जवानपुरा के पूर्व सरपंच गोपाल पलसानियां के नेतृत्व में स्वागत किया।

पूर्व सरपंच ने कहा कि मौर्य बचपन से ही मेधावी छात्र रहे है। मौर्य खातोलाई निवासी श्रवण कुमार का भांजा है। आईएएस मौर्य ने कहा कि उनकी सफलता में परिजनों के साथ उनके मामा का भी काफी योगदान रहा है। संजय पलसानियां, ओमप्रकाश, भैरूलाल, जयराम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...