- Hindi News
- National
- न्याय आपके द्वार शिविर में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
न्याय आपके द्वार शिविर में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
पावटा ग्रामीण. शिविर में उपस्थित अधिकारी व अपनी समस्याअों से अवगत करवाते ग्रामीण।
भास्कर न्यूज । पावटा ग्रामीण
खेलना ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। इसमें बिजली सप्लाई ठप होने सहित अनेक अव्यवस्थाएं मिलने पर शिविर प्रभारी कोटपूतली एसीएम श्वेता यादव ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद पंचायत प्रशासन ने तुरन्त आनन फानन में व्यवस्थाओं में सुधार किया। अध्यक्षता सरपंच ममता वर्मा ने की। बिजली आदि अव्यवस्थाओं को देख कर शिविर प्रभारी ने पंचायत प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई तो तुरन्त व्यवस्थाओं में सुधार किया। शिविर में अनेक कर्मचारियों ने कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जबकि कुछ मामलों के निस्तारण के लिए आवेदन लिए गए। गिरदावर मोहन भारद्वाज व पटवारी हवासिंह ने बताया कि शिविर में 55 नामांतरण, 3 खाता दुरुस्तीकरण, 9 खाता विभाजन, 3 सीमा ज्ञान, 63 राजस्व नकलें व 17 केसीसी की फाइलें तैयार की गई। कृषि पर्यवेक्षक समंद्रसिंह ने बताया कि फव्वारा पाइप लाईइन के लिए 5, पाइप लाइन के लिए 3 पत्रावली तैयार की गई। भामाशाह कार्ड, राशनकार्ड में नाम जुड़वाने, दुरुस्तीकरण करवाने, खाद्य सुरक्षा में जाम जुड़वाने वालों की भीड़ रही। नायब तहसीलदार संदीप चौधरी, विकास अधिकारी राजबाला मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी कैलाश गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रविना कटाला पटवारी आदि मौजूद थे।
खाद्य सुरक्षा के 100 आवेदन शामिल
अजीतगढ़ | पंचायत जुगराजपुरा में मंगलवार को सरपंच मंगलीदेवी गुर्जर की अध्यक्षता एवं श्रीमाधोपुर एसडीएम ब्रह्मलाल जाट के प्रभारित्व में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। इसमें ग्राम पंचायत ने 2 पट्टे वितरण किए। राजस्व कार्यों में 13 नामांतरण, 12 शुद्वीकरण, 7 रास्तों के प्रकरण आए। इसके अलावा 100 खाद्य सुरक्षा के आवेदन शामिल हुए। नायब तहसीलदार भीमसेन सैनी, विकास अधिकारी सुप्यार कपूरिया समेत अनेक विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।
खेलना पंचायत में 55 नामांतरण,3 खाता दुरुस्तीकरण,9 खाता विभाजन, 3 सीमा ज्ञान के काम
ओलावृष्टि से शिविर में आए लोगों को हुई परेशानी, कलेक्टर ने भी लिया जायजा
अमरसर | धानोता ग्राम के अटल सेवा केंद्र में न्याय आपके द्वार शिविर डिप्टी स्पीकर राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, सरपंच श्रीराम घोसल्या की अध्यक्षता व शिविर प्रभारी एसडीएम रवि विजय की देखरेख में हुआ। शाम 4:30 बजे 10 मिनट तक चने आकार के ओले बारिश के साथ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना पड़ा तथा एकाएक हड़बड़ी मच गई। शाम को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने शिविर में पहुंचकर विभागवार प्रगति की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को शिविर में आए मामलों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। डिप्टी स्पीकर सिंह ने लोगों को पंचायत की पाक्षिक व ग्रामसभा बैठकों की उपेक्षा नहीं कर इनमेें भाग लेने को कहा। ताकि योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया जा सके। एसडीएम रवि विजय ने बताया कि धानोता में किसानों के 1.58 करोड़ रुपए की कर्जमाफी हुई। शिविर में श्रम निरीक्षक मनीष मीना ने बताया कि शुभ शक्ति योजना में पूनम वर्मा, निकिता वर्मा, पपीता सौंकरिया व मनीषा सौंकरिया को 55-55 हजार के चैक, छात्रवृति योजना में कस्तूरी देवी को 13 जार, राजू देवी को 15 हजार, मंजूदेवी 15 हजार , अहमद खान 8 हजार, हरिनारायण 23 हजार, संजूदेवी को 4 हजार, सोनू देवी को 20 हजार के चैक प्रदान किए गए। महिला व बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 40 लाभ दिया। 53 नए फॉर्म भरे गए। सरपंच श्रीराम घोसल्या व सचिव अशोक मीना ने बताया कि राजस्व विभाग ने नामांतरण के 26, खाता दुरुस्ती के 15, खाता विभाजन के 16, सीमाज्ञान के 1, रास्ता प्रकरण के 2, राजस्व नकलों के 28 व 15 अन्य प्रकरण निस्तारित किए गए। पशुपालन विभाग ने 188 पशुओं की चिकित्सा की। 62 पशुओं का टीकाकरण, 34 पशुओं का बीमा किया गया। चिकित्सा विभाग के 76 व आयुर्वेद विभाग के 56 मरीजों की चिकित्सा की।
सांगटेड़ा में 56 नामांतरण, 10 खाता दुरुस्ती के मामले निपटाए
कोटपूतली | न्याय आपके द्वार के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत सांगटेडा पर एसडीएम सुरेश चौधरी की अध्यक्षता में शिविर हुआ। शिविर में एसडीएम ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्व विभाग ने नामान्तरण के 56, खाता दुरुस्ती के 10, खाता विभाजन के 5 व अन्य 22 प्रकरण निपटाए। 24 राजस्व नकलें प्रदान की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के दो परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों को किताबें, कॉपी, स्लेट का वितरण किया। पंचायती राज विभाग द्वारा मौके पर ही 4 पट्टे जारी किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने निःशक्तजन महिला को ट्राई साईकिल प्रदान की। लोक अदालत में राजस्व से जुड़े 15 प्रकरणों का निस्तारण न्यायालय उपखण्ड अधिकारी द्वारा किया गया। विभिन्न विभागों के काम काज की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार भागीरथ चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अमरसर. धानोता शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देते जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन।