पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री भोमिया बाबा किक्रेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

श्री भोमिया बाबा किक्रेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली

विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार को ग्राम पाथरेडी में श्री भोमिया बाबा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित तृतीय किक्रेट प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में राजनौता की टीम ने चौबाला की टीम को पराजित किया। उन्होंने कहा कि ें युवा पीढ़ी को अपने समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डीसीसी महासचिव रघुवीर यादव, जिला सचिव विराट यादव, ब्लॉक अध्यक्ष छीतरमल सैनी, राजेन्द्र चौधरी, मीन सेना के जिला महामंत्री राजेन्द्र मीणा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव तारा पूतली, पाथरेडी सरपंच शिम्भुदयाल मीणा, कृष्ण मीणा, पवन शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व विधायक ने फिता काटकर व मैच की प्रथम गेंद खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच में राजनौता की टीम ने चौबाला की टीम को पराजित किया। कृष्ण मीणा, लीलु मीणा, नरसी मीणा, भगवानसहाय मीणा, रिशाल मीणा, सुनील शर्मा, बलवन्त मीणा, पिन्टु बन्ना, राजू शेखावत मौजूद थे।

कोटपूतली. प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्‌घाटन करते विधायक राजेन्द्र सिंह।

खबरें और भी हैं...