पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकतांत्रिक जनता दल का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता दल यू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव द्वारा देशभर में दलित, पिछड़ा, आदिवासी, मजदूर, किसान व अल्पसंख्यक समेत समाज के हाशिये पर आने वाली जाति एवं वर्गों को राजनैतिक रूप से एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया है।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

लोकतांत्रिक जनता दल के गठन के बाद स्थापना सम्मेलन नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में शरद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाग लेने के लिए कोटपूतली समेत प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जदयू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में नई दिल्ली पहुंचे। यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नव गठित संगठन लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान मूल के आदिवासी नेता व कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) से सात बार विधायक रहे फतेहसिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान समेत देशभर में पार्टी को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक जनता दल का कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेगा। नई दिल्ली में आयोजित हुए सम्मेलन में प्रदेशभर के पूर्व जदयू कार्यकर्ताओं ने नये संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

खबरें और भी हैं...