पावटा |राजनोता ग्राम में कुमावत बस्ती के अंदर चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई। जिससे तीन भाईयो के तीनों कच्चे घर जलकर राख हो गए। सरपंच लालसिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे फूलचंद पुत्र बद्री कुमावत की बेटे बहु कृष्णा चाय बनाने के लिए गई और जैसे ही उसने चाय बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर चालू किया तो उसमें अचानक से आग लग गई और जोर से विस्फोट हो गया।
महिला ने बचाव करते हुए चिल्लाते हुए बाहर निकली। देखते ही देखते बद्री कुमावत के भाई बनवारी कुमावत, हनुमान कुमावत के तीनों सगे भाइयों के कच्चे घर जलकर राख हो गए। सरपंच ने बताया कि की बद्री कुमावत 50 क्विंटल से अधिक पशु का चारा, 25 बोरी गेहूं, 1 किलो चांदी, डेढ़ सौ ग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण व घरेलू सामान व खाने पीने की सामग्री जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे सरपंच लालसिंह ने घटना की सूचना पर दूरभाष पर प्रशासन को सूचना देते हुए बिजली कटवाई व दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से पानी व मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग का इतना विकराल रूप था कि तीनों भाईयों के सबकुछ जलकर राख हो गया। सबकुछ जल जाने पर व बेघर हो जाने पर तीनों परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सरपंच लाल सिंह शेखावत नपीडितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया। पावटा उपप्रधान पिंकी टीटू कंवर, कोटपूतली पूर्व उपप्रधान राजेन्द्र सिंह टीटू ने एसडीएम ने सरकार से आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की।