क्षेत्र में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना आवश्यक
कोटपूतली | डाबला रोड पर निकटवर्ती ग्राम चौलाई, जगदीशपुरा में शनिवार को श्री बालाजी किक्रेट प्रतियोगिता का युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भीम पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर व मैच की प्रथम गेंद खेलकर उद्घाटन किया। पटेल ने कहा कि क्षेत्र में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना आवश्यक है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों की दो दर्जन टीमें हिस्सा ले रही है। उद्घाटन मैच में कुजोता की टीम ने कोटपूतली प्रथम की टीम को पराजित किया। इस दौरान अशोक राज पटेल, मनोज लाेदी, विकास, पवन पटेल, सीताराम गुर्जर, कुसमंत यादव, मोहित यादव, राहुल यादव समेत बडी संख्या में ग्रामीण व खिलाडी मौजूद थे।
कोटपूतली. क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते प्रदेश महासचिव भीम पटेल।