कर्नाटक में अल्प मत भाजपा सरकार के गिरने पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। शनिवार को मुख्यमंत्री बनने के 36 घंटों बाद ही येदुरप्पा के इस्तीफे की घोषणा के साथ ही बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व जिला कांग्रेस सचिव सांवत गुर्जर के नेतृत्व में यहां के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वही दूसरी ओर जिला प्रवक्ता रमेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। इस मौके पर गुप्ता व गुर्जर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का कार्य किया है। यह लोकतंत्र व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कर्मठता की जीत है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष छीतरमल सैनी, रामोतार कसाना, जयराम सैनी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रदीप, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कसाना, पार्षद मनोज पायला, धर्मेंद्र योगी, मोहन सैनी, सत्यवीर जाट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
बस्सी| कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री येदुरप्पा द्वारा फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा देने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला महासचिव सेडूराम मीणा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। सेडूराम मीणा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताई। इस मौके पर सरपंच विनोद शर्मा, ब्रजमोहन बंदावला, अमरीश दोपहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष नवल व्यास, पंस सदस्य श्रवण मीणा, रामनारायण बूड़थल, रामकिशोर खोलिया, शंकर, दीपक तिवाडी, दामोदर जोशी, लालाराम सैनी, रामेश्वर पोल्या सहित बडी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
कोटपूतली.कर्नाटक में भाजपा की अल्पमत की सरकार गिरने पर पटाखे छोड़ते कांग्रेसी।
बस्सी. आतिशबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।