बगरू. बगरू बैठक में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़
पावटा | कस्बे के राम विहार मैरिज गार्डन में शनिवार देर शाम पावटा ब्लाॅक अध्यक्ष रामजीलाल यादव की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक रामचन्द्र सराधना व राजस्थान कांग्रेस प्रदेश सचिव इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि आज भाजपा के शासन से आमजन त्रस्त है व कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है इसलिए कार्यकर्ता एकजूट होकर पार्टी हित में कार्य करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र जाकर भाजपाइयों की विफलता के बारे में विस्तार से लोगों को बताए। कोटपूतली कृषि उपज मंडी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रोशन धनकड़, भीमसेन गुर्जर, महेश सिंधू ने कार्यकर्ताओं से आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेसी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी हित के लिए सुझाव दे।