कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली
दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर पनियाला मोड़ स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से आधुनिक तकनीकी पर आधारित विभिन्न मॉडल्स बनाकर नए भारत की तस्वीर पेश की।
प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में आधुनिक तकनीकी का ज्ञान भी होना जरूरी है। लेकिन यह तभी संभव है जब बच्चे खुद बे खुद अपने हाथों से नई तकनीकी ईजाद करें। अक्सर देखा जाता है कि 5 से 7 वर्ष की उम्र में बच्चों का तेजी से मानसिक विकास होता है। इस दौरान बच्चा बहुत कुछ सीखना चाहता है। वह किसी भी वस्तु को तोड़ने और जोड़ने का प्रयास करता रहता है। इस दौरान उसे ऐसे ज्ञान की जरूरत होती है जो उसके भविष्य को ऊंचाइयां प्रदान कर सके। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल्स को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कोटपूतली. विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल बनाते हुए डीपीडब्लूएस में विद्यार्थी।
नसबंदी शिविर में 20 महिलाएं लाभान्वित
भास्कर न्यूज | मनोहरपुर
कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा प्रभारी घनश्याम मीणा की देखरेख में निशुल्क नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एएनएम मिनी थोमस ने बताया कि शिविर के दौरान 20 महिलाओं की जांच की गई व योग्य पाए जाने पर शाहपुरा की टीम द्वारा उनका निशुल्क ऑपरेशन किया गया।