राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति ने सोमवार को मोबाइल वैन के माध्यम से गोवर्धनपुरा व कुजोता ग्राम पंचायतों में लोगों को कानून संबंधित जानकारी के लिए जागरूक किया। समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के निर्देशन में पैरा लीगज वालंटियर सुभाषचंद सराधना, पुष्पेन्द्र कुमार,प्रदीप कुमार बसीठा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी। साथ ही रोजमर्रा के कानून की जानकारी दी।
कोटपूतली. राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कस्बे में आई मोबाइल वैन व न्यायिककर्मी आमजन को रोजमर्रा से जुड़े कानून की जानकारी देते हुए।