राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्काउट छात्र का अभिनंदन
कोटपूतली | राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के अधीन आने वाली एक निजी स्कूल के स्काउट बालक परीक्षित शर्मा को राज्य स्तरीय समारोह में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संघ के प्रधान मुकेश गोयल ,सचिव ओमप्रकाश भार्गव, चेयरपर्सन विजय नागपाल नाविक, विद्यालय के निदेशक दुर्गा प्रसाद मिश्रा, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार अग्रवाल, स्काउट मास्टर सीताराम गुप्ता आदि ने अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।