कोटपूतली | दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे 8 पर कोटपूतली से बहरोड़ के बीच शटल बस सेवा शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को समाजसेवी रतनलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे गए। इसके तहत मोलाहेड़ा के ग्रामीणों ने 51 पोस्टकार्ड लिखकर भेजे। ग्रामीण दयाराम, हरिसिंह, हनुमान, सुरेश, रोतास, राजेश, बनवारी, गिरधारी सहित अनेक लोगों ने कहा कि जब तक बस सेवा शुरू की जाएगी, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत प्रत्येक दिन अलग अलग गांव से 51 -51 पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे जाते है।
चिमनपुरा कॉलेज में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 से
शाहपुरा | शहर के बाबा नारायणदास राजकीय कला महाविद्यालय चिमनपुरा में भूगोल विभाग के एमए पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 मई से आयोजित होगी। प्राचार्य डॉ.बीएल महावर ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी परीक्षा के दिन प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड व प्रायोगिक अभ्यास का कार्य का प्रमाण पत्र व फीस की रसीद साथ लेकर आए अन्यथा परीक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं ऑनलाइन करवाई जाएगी।