कार्यालय संवाददाता |कोटपूतली
भारतीय जनता पार्टी कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बूथ निर्माण एवं सत्यापन कार्यशाला सोमवार को भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बलवानसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। कहा कि प्रत्येक बूथ एवं मतदाता को कड़ी से कड़ी के रूप में पिरोकर भाजपा कार्यकर्ता एक-एक बूथ को अभेद किले के रूप में परिवर्तित करें। इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाते हुए कहा कि बूथ समितियों द्वारा एक-एक बूथ पर अपनी मजबूती को सार्थक किया जा सकता है। यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के लिए मेरा बूथ, कमल का बूथ व मेरा बूथ, सबसे मजबूत दो नारे दिए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं की बूथ प्रवासी के रूप में जिम्मेदारी लगाई। , देहात मण्डल अध्यक्ष यादराम जांगल ने बूथ समितियों द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक 27 मई सुबह 10 बजे मोरीजावाला धर्मशाला में किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। देहात अध्यक्ष यादराम जांगल, विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल छावडी, मण्डल अध्यक्ष उदयसिंह तंवर, कैलाश पंसारी, मुकेश सैनी, पालिकाध्यक्ष महेन्द्र सैनी, कमल यादव, सुरेश मोठुका, पार्षद बुधराम सैनी, पंसस सुबेसिंह मोरोडिया मौजूद रहे।