पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों के लिए मनरेगा कर्मचारी 21 वें दिन भी रहे हड़ताल पर

मांगों के लिए मनरेगा कर्मचारी 21 वें दिन भी रहे हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली

मनरेगा संविदा कार्मिक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 21वें दिन सोमवार को भी जारी रही।

ब्लॉक अध्यक्ष किशोर स्वामी, मनोज निठारवाल, महेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा संविदा कर्मिकों की मांग पूरी नहीं की जा रही है। इससे मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश है। हड़ताल के समर्थन में पंचायतीराज मंत्रायलिक कर्मचारियों ने मांगों को समर्थन कर मनरेगा कार्यों का बहिष्कार कर लोगों का ठंडा पानी पिलाया। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रामदत्त, सुबेसिंह, अनिल, जयराम, प्रमोद मीणा, मुकेशदेवी, रवि शर्मा, गौरव मीणा जेटीए, भास्कर भूषण भारती, प्रेरणा यादव, श्याम शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...