पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई विभाग के उपाध्यक्ष टाइसन का किया नगरपालिका में स्वागत

सफाई विभाग के उपाध्यक्ष टाइसन का किया नगरपालिका में स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली | प्रदेश के सफाई विभाग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टाईसन का सोमवार को कस्बा स्थित नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन महेन्द्र सैनी सहित अनेक पार्षदों व सफाई कर्मचारियों ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष टाईसन का पालिका कार्यालय में पहुंचने पर चेयरमैन महेन्द्र कुमार सैनी सहित पार्षद प्रहलाद चन्द वाल्मीकि, अन्य पार्षदों, सफाई कर्मचारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा की। वार्ड 29 के पार्षद प्रहलाद चन्द ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पालिका क्षेत्र में 70 हजार की आबादी होने के उपरान्त भी 24 सफाई कर्मचारियों की भर्ती दी गई जो बहुत कम है। वाल्मीकि परिवार के करीब 500 लोग रहते है जिसमें अधिकतर लोग बेरोजगार है। जनसंख्या के आधर पर 150 से 200 कर्मचारियों की भर्ती होनी चाहिए। पालिका में आजतक मात्र 23 स्थायी कर्मचारी है। कर्मचारियों को सातवां वेतन भी नहीं दिया गया है। एक मृतक सफाई कर्मचारी के आश्रित पूरणचन्द को अभी तक ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया और नौकरी भी नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...