कोटपूतली-नीमकाथाना मार्ग पर रोड के बीचो-बीच खड़े ट्रोले में दो चालक बेहोशी की हालत में मिले जिन्हे राजकीय बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। बीडीएम पुलिस चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कोटपूतली-नीमकाथाना मार्ग पर ग्राम छाजा का नांगल के पास एक ट्रोला रोड के बीचो-बीच खड़ा था। इसके चलते अन्य आने-जाने वाले वाहन चालकों ने ट्रोला के पास जाकर देखा तो उसमें दो व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले। पाटन पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दोनों को अस्पताल ले गई जहां से उन लोगों को कोटपूतली बीडीएम अस्पताल भेज दिया।