पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर| कस्बे के प्रतापपुरा में स्थित कृषि भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार शाहपुरा सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। हलकारों का मोहल्ला निवासी संपूर्णानंद शर्मा पुत्र नाथूलाल ने तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा को दिए ज्ञापन में अवगत करवाया कि प्रतापपुरा बिशनगढ़ रोड की एक कृषि भूमि जिसके खसरा नंबर 113/2 रकबा 0.26 हैक्टेयर,खंसरा नंबर116 वैगरा में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उन्होंने मांग की कि अतिक्रमण की जांच कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने भूमि की जांच के आदेश दिए है।

मनरेगा कर्मचारी 16वें दिन भी रहे हड़ताल पर

कोटपूतली| नरेगा संविदा कार्मिक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 16वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष किशोर स्वामी, मनोज निठारवाल,महेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा संविदा कर्मिको की मांग पूरी नही की जा रही है। जिससे मनरेगा कर्मचारियों में आक्रोश है। रामदत्त, सुबेसिंह, अनिल, जयराम, प्रमोद मीणा, मुकेशदेवी, रवि शर्मा, गौरव मीणा जेटीए, भास्कर भूषण भारती, प्रेरणा यादव, श्याम शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...