पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्सी भाजपा युवामोर्चा की कार्यकारिणी गठित

बस्सी भाजपा युवामोर्चा की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं. बस्सी| भाजयुमो नगर मण्डल अध्यक्ष विनय डंगायच ने बुधवार को अपनी 22 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। इसमें दो महामंत्री, चार मंत्री, छह उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी शामिल किए गए। कार्यकारिणी में मनीष कुमार टेलर एवं मीठालाल मीणा महामंत्री, राजेन्द्र मीणा, विमल शर्मा, विष्णु सैनी व कमलेश मीणा मंत्री, हिमांशु गुप्ता, राजवीर सिंह गूर्जर, वेंकटेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा एवं विश्वजीत भारद्वाज उपाध्यक्ष, मोहन ठाकुरिया कोषाध्यक्ष तथा रोहित मोदी सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। इसके अलावा मुकेश शर्मा, कौशल जाट, योगेन्द्र राजपूज, अनीश बिन्दौरिया, विनय शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र मीणा चैनपुरा एवं केशव सोनी को बतौर सदस्य मनोनीत किया गया।

राठौड़ को सूचना प्रसारण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाने पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

पावटा| प्रागपुरा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बद्री प्रसाद धनकड़ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का केंद्रीय मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने एवं कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल पर विजय होने पर खुशी जताई। भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष व प्रागपुरा सरपंच एलन स्वामी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, उपपंच महेश स्वामी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बिशन सिंह, नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेशउपाध्यक्ष सुरेन्द्र पलसानिया, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री मुखराम धनकड, हरीश स्वामी, वार्डपंच महेश धानका, लालाराम स्वामी, सीताराम गेट, हीरालाल जोशी, नवीन सैनी, नीरज योगी आदि मौजूद रहे। उपेन्द्र सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष धर्मेन्द्र गोयल, पुष्कर बंसल, भाजपा एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पावटा बद्री प्रसाद चौहान ने मिठाई खिलाकर हर्ष जताया।

पंसारी व यादव सतर्कता समिति के सदस्य

पावटा| जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन के निर्देशन पर कोटपूतली एसडीएम सुरेश चौधरी ने उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति का पुनर्गठन किया है। इसमें पावटा निवासी निर्मल पंसारी व डां.सुरेन्द्र यादव को उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति सदस्य मनोनीत किया।

खबरें और भी हैं...