पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डॉक्टर और मेलनर्स डेपुटेशन पर, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डॉक्टर और मेलनर्स डेपुटेशन पर, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

क्षेत्र के सबसे बड़े लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल राजकीय चिकित्सालय में उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से चिकित्सक व मेलनर्स डेपुटेशन पर अन्यत्र लगे हुए है जिनका वेतन यहां से उठ रहा है। ऐसे में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है। वहीं ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय सहित सभी पीएचसी में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर के राजकीय चिकित्सालय में स्वीकृत 22 में से 6 चिकित्सकों के पद रिक्त है, 3 डेपुटेशन पर है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

शहर के एलबीएस चिकित्सालय में मेडिकल अधिकारी डॉ.नरेश पारीक सीएचसी मनोहरपुर, डॉ.नरेंद्र सिंह पीएचसी भांकरी नागौर, दंतरोग विशेषज्ञ डॉ.सीमा सोनी राजकीय डेंटल कॉलेज शास्त्रीनगर जयपुर, डॉ.घनश्याम मीणा सीएचसी मनोहरपुर में डेपुटेशन पर लगे हुए है। इसी प्रकार चिकित्सालय में ही कार्यरत नर्स ग्रेड प्रथम श्यामलाल ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय, नर्स ग्रेड द्वितीय रतनलाल यादव सीएचसी मनोहरपुर, मंजू चौधरी शहरी उपस्वास्थ्य केंद्र चौमू, सुमन बीडीएम कोटपूतली, विजय कुमार सैन पीएचसी नारहेड़ा, आरती नायक सीएचसी गोविंदगढ़, सरिता शहरी उपस्वास्थ्य केंद्र चौमू, मीना यादव सीएचसी गोविंदगढ़, नीरज भारद्वाज पीएचसी इटावा भोपजी, लैब टेक्नीशियन जगदीश प्रसाद कुम्हार सीएचसी इटावा भोपजी, नवलकिशोर असवाल सीएचसी मनोहरपुर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामेश्वर प्रसाद पीएचसी राड़ावास, स्वीपर छाजूलाल सीएचसी मनोहरपुर में डेपुटेशन पर लगे हुए है। लोगों ने बताया कि अगर चिकित्साकर्मियों का डेपुटेशन खत्म कर दे व रिक्त पदों को भर दिया जाए तो चिकित्सकों के पद बढ़ जाने से मरीजों को और भी बेहतर चिकित्सा मिल सकती है और आउटडोर में भी इजाफा होगा।

ये पद रिक्त

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सहायक प्रशासनिक अधिकारी एक, यूडीसी एक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एक, ड्राईवर एक, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर एक, धानोता पीएचसी में एलएचवी एक, धवली पीएचसी में एलएचवी एक, एएनएम दो, हनूतपुरा पीएचसी में एएनएम एक, राडावास पीएचसी में एलटी एक, एलएचवी एक, साइवाड़ पीएचसी में एलटी एक, एलएचवी एक, एएनएम 4, वार्डब्वॉय एक, करीरी पीएचसी में मेलनर्स प्रथम 1, एलएचवी एक, एएनएम 2, नायन पीएचसी में एलएचवी एक, वार्डब्वॉय एक, देवन पीएचसी में एएनएम एक, बिलान्दरपुर पीएचसी में एलएचवी एक, एएनएम दो तथा खोरालाडखानी पीएचसी में एलएचवी का एक पद रिक्त चल रहा है।

डेपुटेशन पर चिकित्सकों व नर्सिंग कर्मचारियों के लगे होने से परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों को कई बार इस बाबत अवगत कराया गया है। डॉ.ए.एल.अग्रवाल, चिकित्सा प्रभारी शाहपुरा

ब्लॉक में चिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। डॉ.मोहित माथुर, ब्लॉक सीएमएचओ शाहपुरा

खबरें और भी हैं...