पावटा। भोमिया बाबा मंदिर के समीप श्रीराम आयल मिल पर कोटपूतली कृषि मंडी सचिव प्रीति शर्मा व लिपिक द्धारा जांच करने के दौरान अभद्रता करने पर राजकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। प्रागपुरा थानाधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार यादव ने बताया कि कस्बे के श्रीराम ऑयल मिल पर कोटपूतली कृषि मंडी सचिव प्रीति शर्मा व कनिष्ट लिपिक प्रदीप कुमार शर्मा कृषि जिंसों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मिल फर्म मालिक रामसिंह गुर्जर निवासी ढाणी राजोड़ा गांव टोरडा ने मंडी टीम से अभ्रदता करते हुऐ दस्तावेजों को हाथों से छीन लिया।