कार्यालय संवाददाता | कोटपूतली
अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउण्डेशन मोहनपुरा की ओर से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यकम का मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष कार्मिक प्रशासन एवं सुरक्षा विक्रम चाव्हान ने फीता काटकर शुरू किया। इसके लिए ग्राम मोहनपुरा, जोधपुरा, अजीतपुरा, कुजोता व कांसली की 40 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। विक्रम चाव्हान, डिप्टी मैनेजर सीएसआर अल्ट्राटेक सीमेंट संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आठवां साल है। अब तक 257 लड़कियां व 273 लड़कों सहित कुल 530 को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संचालन देशराज कसाना ने किया। ट्रस्ट के अशोक कुमार सुरेलिया, विजयसिंह यादव ने भी सहयोग दिया।
कोटपूतली. अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू करते हुए।