शहर से शुक्रवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के लिए गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक रवाना किया गया।
गायत्री परिवार के बल्लूराम कुम्हार ने बताया कि गायत्री परिवार के सदस्य रामकुंवार शर्मा, छीतरमल गुप्ता, कमल जांगिड़, मूलचंद सैनी, महावीर सिंह शेखावत की टीम ने जन सहयाेग से 160 बोरी गेहूं एकत्र की गई थी। इनको गायत्री परिवार शांतिकुंज के लिए ट्रक में भरकर रवाना किया।