कोटपूतली | अखिल भारतीय साहित्य परिषद का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन बीकानेर में शनिवार व रविवार को होगा। इसमें कोटपूतली, पावटा, बानसूर, विराटनगर, शाहपुरा आदि क्षेत्र से करीब 44 वरिष्ठ साहित्यकार व युवा कवि रवाना हुए। शंकर लाल कसाना, डॉ.विजय नागपाल, ओमप्रकाश भार्गव ने हरी झण्डी दिखाकर इन्हें रवाना किया।
शातिर नकबजन एवं स्थायी वारंटी को जेल
अजीतगढ़ | पुलिस ने गुरुवार को सांवलपुरा-शेखावतान निवासी दो शातिर नकबजन एवं स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातें बढ़ने के चलते नीमकाथाना एएसपी धनपतराज सैनी के निर्देशन में डीएसपी दिनेश कुमार यादव, थाना प्रभारी हिम्मत सिंह, हैडकांस्टेबल बलवीर सिंह की टीम बनाकर बाइक चोरों पर निगरानी का कार्य किया। पुलिस टीम ने पूर्व चोरी के अपराधियों पर नजर रखी। टीम ने गुरुवार को सांवलपुरा- शेखावतान की ढाणी पलासोडी निवासी दातार उर्फ दातारियां मीणा(35) पुत्र अमीचंद मीणा एवं इसके साथी दमपुरा( ब्योर) निवासी राजू मीणा(30) को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार करके पूछताछ की।