पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत का बूथ प्रवास कार्यक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत का बूथ प्रवास कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली

बूथ प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजपा जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत ने गुरुवार व शुक्रवार को लगातार दो दिनों तक क्षेत्र के दौरे पर रहे। कई पंचायतों व नगर पालिका मण्डल के विभिन्न वार्डो का दौरा कर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों समेत भाजपा से पूर्व में निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों से मिले। कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर है। ऐसे में कडी से कडी जोड़ने पर ही सफलता सम्भव है।

ग्राम खेड़की मुक्कड स्थित बूथ पर रात्रि प्रवास किया। कहा, केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने आमजन के कल्याण के लिए सर्वाधिक कार्य किए है। कार्यकर्ता इन्हें आमजन तक पहुंचाए। भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष यादराम जांगल, विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव, मण्डल अध्यक्ष एड. उदयसिंह तंवर, इंजी. सुभाष घोघड, मुकेश सैनी, कैलाश पंसारी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक घोघड, सुरेश मोठुका, गोपाल बंसल, रघुवीर गोयल, पालिकाध्यक्ष एड महेन्द्र सैनी, पूर्व चैयरमैन शंकर लाल सैनी, कमल यादव, रोहिताश कसाना, कमल कसाना, वीरू कसाना, एड राजेन्द्र रहीसा, पूरण सैनी मौजूद रहे।

भाजयुमो का युवा शक्ति सम्मेलन

कोटपूतली |
पोकरण में परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो जयपुर देहात की ओर से शुक्रवार को कस्बा स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में युवा शक्ति सम्मेलन हुआ। भाजयुमो जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष अंकित चेची गार्ड ने कहा कि पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण देश की शक्ति का प्रतीक है। इससे आज की युवा शक्ति काे परिचय कराने के लिए भाजयुमो प्रदेशभर में यह कार्यक्रम कर रही है। अध्यक्षता करते हुये भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष यादराम जांगल ने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि के साथ की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक घोघड ने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध के वृतांत से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। संचालन मण्डल अध्यक्ष एड.उदयसिंह तंवर ने किया।

कोटपूतली. बूथ प्रवास के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते व कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करते जिलाध्यक्ष कुमावत।

खबरें और भी हैं...