कोटपूतली ईओ एपीओ, सुरेंद यादव को लगाया
कोटपूतली| स्वायत शासन विभाग ने स्थानीय नगरपालिका ईओ को प्रशासनिक कारणों से एपीओ कर दिया जबकि जेईएन का भी तबादला हुआ। आदेश मेें ईओ श्वेता असवाल को एपीओ कर निदेशालय लगाया गया जबकि जेईएन प्रवीण मीणा को जयपुर तबादला कर दिया गया। दूसरी ओर यहां अजमेर के किशनगढ़ से सुरंेंद्र कुमार यादव को ईओ लगाया गया।