पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में धरना समाप्त

आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में धरना समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के राजकीय बीडीएम अस्पताल में गत दिनों चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना में दोषियों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को चिकित्सा कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार 4 अप्रेल को अस्पताल की आपातकालीन इकाई में शाम की पारी के दौरान मरीज के परिजनों ने चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के साथ इलाज को लेकर दुर्व्यवहार व मारपीट कर दी थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अस्पताल के कर्मचारी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 19 अप्रैल को पेनडाउन, कार्य बहिष्कार का निर्णय किया गया था, लेकिन मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर चिकित्सा कर्मियों ने बुधवार को बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्तावित कार्यक्रम को वापस लेकर धरना समाप्त कर दिया। कई चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...