पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरेश पशु विश्वविद्यालय में मार्गदर्शक सदस्य बने

सुरेश पशु विश्वविद्यालय में मार्गदर्शक सदस्य बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के कुल सचिव हेमंत दाधीच ने ग्राम कल्याणपुरा खुर्द निवासी सुरेशचन्द्र पुत्र रामप्रसाद गुर्जर को विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल में मार्गदर्शक मनोनीत किया। गुर्जर की नियुक्ति आगामी तीन वर्षो के लिए प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि गुर्जर विगत दस वर्षो से ग्राम कल्याणपुरा में गौ दुग्ध उत्पादक के रूप में कार्य कर रहे है। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुमोदन पर राज्य सरकार के पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव सुरेश दुर्गानी के आदेशानुसार की गई।

मार्गदर्शक मण्डल में गुर्जर के अलावा बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी को भी शामिल किया गया। वे मार्गदर्शक मण्डल सदस्य के रूप में आगामी 20 अप्रैल को विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय मिटिंग हॉल में आयोजित होने वाली प्रबंध मण्डल की 19 वीं बैठक में भी भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...