पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे पर ट्रक का एक्सल टूटा, जाम में फंसे रहे वाहन

हाइवे पर ट्रक का एक्सल टूटा, जाम में फंसे रहे वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नारहेड़ा ग्रामीण

कोटपूतली-नीमकाथाना मार्ग पर स्थित चोटिया मोड़ पर बुधवार सुबह 4 बजे ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूट जाने पर चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों के आमने सामने फंस जाने से करीब पांच घंटे जाम रहने से यात्री परेशान रहे। इस दौरान बालाजी मंदिर नारहेड़ा से लेकर कुहाड़ा मोड़ तक चार किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना पर सरूण्ड पुलिस चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह मय जाब्ता पहुंचे और जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू करवाया। बुधवार को अक्षय तृतीया का अबूझ सावा होने पर विवाह में जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। इस तरह जाम की समस्या चोटिया से नारेहड़ा आए दिन बनी रहती है। चोटिया से नारेहड़ा की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से आए दिन ओवरलोड वाहनों के खराब होने की समस्या बनी रहती है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

नारहेड़ा ग्रामीण. कोटपूतली-नीमकाथाना मार्ग पर जाम में फंसे वाहन।

खबरें और भी हैं...