पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान स्कूल में मनाई परशुराम जयंती

राजस्थान स्कूल में मनाई परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली| द राजस्थान स्कूल बुधवार में परशुराम जयंती पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। विद्यार्थियों ने भगवान परशुरामजी के जीवन चरित्र को विविध कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य पी.के.भाटी ने परशुरामजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि परशुराम जी के विराट चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान विष्णु के अवतार परशुरामजी सत्य और शक्ति के प्रतीक है। उनका जीवन मानव मात्र के कल्याण के लिए समर्पित था। शिक्षक राकेश गौड़, छात्रा नैन्सी यादव व संयम बंसल ने भी भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक हरिओम जोशी ने भजन के माध्यम से भगवान परशुराम के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

खबरें और भी हैं...