पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ.अम्बेडकर विचार मंच समिति की बैठक

डॉ.अम्बेडकर विचार मंच समिति की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.अम्बेडकर विचार मंच समिति की बैठक

कोटपूतली | डॉ.अम्बेडकर विचार मंच समिति की रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो.आर एस झांझरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आगामी 10 जून को तहसील शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए 3 जून तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 6 जून को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सदस्यता के लिए डॉ.अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े व्यक्ति निर्वाचन मण्डल से सदस्यता प्राप्त कर सकते है। इसमें निर्वाचन मण्डल के जगनराम आर्य, राजेन्द्र तौंदवाल, चिरंजीलाल आर्य, रतिराम जीलोवा, बुधराम आर्य, डॉ.ओमप्रकाश आर्य, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल आर्य, दुलीचंद आर्य, कैलाशचन्द, करणसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...