पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए विधायक ने किया दौरा

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए विधायक ने किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता.कोटपूतली

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को कोटपूतली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों सaे सम्पर्क किया। विधायक यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में संभाग स्तर पर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे है। इसमें 24 मई सुबह 10 बजे कस्बे के डाबला रोड स्थित बीएम गार्डन में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें एआईसीसी सचिव व राजस्थान सहप्रभारी देवेन्द्र यादव सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे। यादव ने उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीणोे से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

यादव ने क्षेत्र के फतेहपुरा कलां,कांसली,सुन्दरपुरा, जौधपुरा, भोमसिंह की ढाणी, डालूका वाली ढाणी, भूरीभड़ाज, टसकोला, टोरड़ा गुजरान, धालेड़ा, पण्डितपुरा, भूरी की ढाणी व ककराना आदि गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। हरिराम पहलवान, गिरधारी गुरुजी, कैलाश चौटाला, बंशीधर यादव,रामवतार यादव, विकास नायक सरपंच, रामसिंह यादव बिड़दीचंद होलदार, कैलाश चंद आर्य अध्यापक, डालचंद मेघवाल मौजूद रहे।

कोटपूतली. मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर लोगों से बातचीत करते विधायक राजेन्द्रसिंह यादव।

खबरें और भी हैं...